BIHARBreaking NewsSTATE

दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर से 99 कार्टन श’राब बरामद

दरभंगा पुलिस ने शनिवार की देर रात DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) के ब्वॉज हॉस्टल से 99 कार्टन विदेशी श’राब बरामद की है। पुलिस ने हॉस्टल 2K बैच के मेस एवं पिकअप वैन से यह खेप जब्त की। साथ ही पिकअप वैन के चालक मो. फैसल को गिर’फ्तार कर लिया है।

SSP बाबूराम, DMCH परिसर में शराब की खेप होने की सूचना मिली थी। छापेमारी करने पर 99 कार्टन शराब बरामद हुई। भालपट्‌टी निवासी मो. फैसल को गिरफ्तार कर लिया है। वह शराब मामले में फरार चल रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि DMCH परिसर से शराब मिलना कई तरह के सवाल उठाता है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। प्रतीत होता है कि यहां से शराब की तस्करी काफी समय से हो रही थी। पुलिस को ब्वॉज हॉस्टल के लड़कों से भी पूछताछ करनी चाहिए। साथ ही इस मामले में जितने भी लोग शामिल हैं उन पर कड़ी कार्रवाई करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.