BIHARBreaking NewsSTATE

गया में कोबरा कमांडो का जवान निकला कोरोना संक्रमित

गया में घर से ड्यूटी पर लौटे कोबरा बटालियन के जवान की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोबरा कैंप में एक जवान के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कैंप के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य समिति की टीम ने जिले के CRPF कैंप के 67 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के DPM निलेश कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आया जवान 4 दिन पहले ही असम स्थित अपने घर से लौटा है। कैंप में वापस लौटने पर RTPCR जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया। ऐसे शुरू दिन से ही वह आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छुट्टी से लौटकर आने वाले हर जवान और आधिकारी को 10 दिनों तक क्वारंटाइन में रखा जाता है।

डीपीएम निलेश कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर 67 जवानों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न केंद्रों पर रैपिड इंजन किट यूनिट व RTPCR से शनिवार को 5683 लोगों की जांच में एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 26,77,101 की जांच में 29886 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है7 इसमें 29607 लोग संक्रमण मुक्त व 276 की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 3 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं।

डीपीएम ने कहा कि कोरोनावायरस से खुद व समाज को बचाने के लिए लोगों को हर हाल में प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हाल के दिनों में बाजार व अन्य जगहों पर लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। फिलहाल आने वाले खतरे को हर किसी को संभलना होगा। ताकि क्रोना संक्रमण को रोका जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.