रोहतास जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रांची और पटना जाने वाली यात्री अनारक्षित कोच में भी यात्रा कर सकेंगे। रविवार से यह व्यवस्था लागू हो गई है। सासाराम-रांची इंटरसिटी, एवं सासाराम से होकर गुजरने वाली आरा-रांची इंटरसिटी एवं राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में अनारक्षित कोच की सुविधा बहाल कर दी गई है। यह जानकारी सासाराम रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने दी। यात्री अब स्टेशन काउंटर से भी टिकट ले यात्रा कर सकेंगे। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई ट्रेनों के सभी कोच को आरक्षित कर दिए गए थे।
गाड़ी संख्या 18635/36 रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस प्रतिदिन चलती हैं। वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 10 है। इनमें से कुल आरक्षित कोच में से 05 कोच D-06 से D-10 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
गाड़ी संख्या 18639/40 आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन है। वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोच की कुल संख्या 05 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच D-02 से D-05 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।


जबकि प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 14223/24 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस वर्तमान में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोच की कुल संख्या 07 है। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच D-04 से D-07 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।




Leave a Reply