BIHARBreaking NewsBUSINESSSTATE

BIHAR : दवा दुकानदारों की ह’ड़ताल खत्म, आज से सभी दुकानें खुलेंगी …

पूरे बिहार की दवा दुकानदारों की तीन दिनों की हड़ताल पहले दिन ही समाप्त हो गई। बुधवार की देर शाम बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष परसन कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से मिले आश्वासन के बाद संघ ने ह’ड़ताल वापस ली है।प्रदीप चौरसिया ने बताया कि संघ के 30 से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रधान सचिव के बुलावे पर उनसे मिलने गए।

देर शाम तक चली इस बैठक में प्रधान सचिव ने संघ की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और पूरा करने का आश्वासन दिया। संघ की प्रमुख मांगों में फार्मासिस्टों की स’मस्या के समाधान होने तक पूर्व की व्यवस्था लागू रहने देने, दवा दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई पर रोक, दवा दुकानों के निरीक्षण में एकरूपता और पारदर्शिता रहने, विभागीय निरीक्षण के दौ’रान उ’त्पीड़न पर रोक आदि शामिल हैं।

175 करोड़ का दवा कारोबार रहा प्रभा’वित
बीसीडीए के कोषाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने बताया कि एक दिन के राज्यव्यापी बंद के कारण लगभग 175 करोड़ रुपये से अधिक का दवा कारोबार प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि राज्य में दवा कारोबार एक वर्ष में लगभग सात हजार करोड़ रुपये का होता है। इसको आधार माना जाए तो एक दिन की बंदी से 175 से 200 करोड़ का कारोबार प्र’भावित रहा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.