Breaking NewsDELHI

बेटी के साथ बेहतर सेल्फी लेने वाले माता-पिता होंगे सम्मानित, जानें…

सेल्फी के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। बेटी के साथ सबसे अच्छी सेल्फी लेने वाले माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महिला कल्याण विभाग ने ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम की शुरूआत की है। अभिभावकों को विभाग की ईमेल आईडी पर अपनी बेटी के साथ ली गई सेल्फी भेजनी होगी। लाभार्थि का चयन कमेटी करेगी। इस अभियान का उद्देश्य बेटा और बेटी के बीच के फर्क को खत्म करना है। इससे बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदलने में भी सहायता मिलेगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा ने बताया कि सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम को कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बेटी के साथ माता-पिता या दोनों में से कोई एक अपनी दो सेल्फी लेकर भेज सकेंगे। इसके लिए तीन श्रेणी बनाई गई हैं। प्रथम श्रेणी में जीरों से पांच साल तक की बच्चियों को रखा गया है। द्वितीय श्रेणी में छह से 15 साल की बेटियों को रखा गया है। तृतीय श्रेणी में 16 से अधिक वर्ष की बेटियों को रखा गया है। तीनों श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

समिति करेगी चयन

सबसे अच्छी सेल्फी का चयन समिति के सदस्य करेंगे। इसके लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से एक समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को रखा गया है। इसके अलावा दो अन्य सदस्यों को रखा गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.