BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

शिक्षिका रूबी के पढ़ाने के तरीके ने शाहरूख खान के दिल को छुआ, जानें क्या कुछ कहा…

हमारे हाथ में भी कैलकुलेटर है। हम चाहें तो अपनी दस अंगुली की मदद से गणित में कैलकुलेशन को बड़ी आसानी से समझ सकते हैं। शिक्षिका रूबी कुमारी के गणित पढ़ाने के रोचक तरीके का वीडिया देशभर में वायरल है। सात जनवरी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक पेज पर इसे अपलोड किया गया। इसके बाद इसका लिंक ट्विटर पर डाल कर रूबी के रोचक पढ़ाने के तरीके को साझा किया गया। इस वीडियो को अब तक एक लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है। यह तीन लाख पहुंच चुका है।

अब अभिनेता शाहरुख और र्मंहदा ग्रुप के मालिक आनंद र्मंहद्रा ने इसे रि-ट्वीट किया है। आनंद र्मंहद्रा के रि-ट्वीट को छह हजार लोगों ने रि-ट्वीट और एक लाख 83 हजार लोगों ने उसे देखा है। वहीं शाहरुख के रि-ट्वीट को 10 हजार से अधिक ने पसंद किया और दो हजार 313 लोगों ने रि-ट्यूट किया है। इसकी जानकारी बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय कुमार ने दी है।

स्कूल के शिक्षकों को मिल रहा है
टीचर्स ऑफ बिहार के शिव कुमार ने बताया कि रूबी कुमारी बहुत की क्रिएटिव काम करती हैं। हर दिन कुछ ना कुछ बेहतर करती हैं। यह बहुत ही अच्छा प्रयास है। रूबी कुमारी को बांका जिलाधिकारी और डीईओ ने भी बधाई दी है।

कुछ ऐसे पढ़ा रहीं वीडियो में शिक्षिका रूबी कुमारी
देखो हमारे हाथ में दस अंगुली हैं। अब मान लो नौ से चार को गुणा करना है। तो हम अपने दायें हाथ की चौथे अंगुली को पकड़ लेंगे। चौथे अंगुली के पहले तीन अंगुली हैं। और चौथे के बाद छह अंगुली हैं। अब तीन और छह को लिख देंगे तो 36 हो गया। ऐसे में हम तुरंत अपनी अंगुली की मदद से नौ से चार को गुणा कर पायेंगे। इस तरह अन्य अंकों को भी गुणा अंगुली की मदद से कर सकते हैं। तो बच्चों यह समझो कि हमारे हाथ में भी कैलकुलेटर है।

10 हजार ने वीडियो किया पसंद,शाहरुख व आनंद महिंद्रा ने किया री-ट्वीट

टीचर्स ऑफ बिहार के ट्यूटर और फेसबुक पर था अपलोड
’ उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौनी बौसी बांका की शिक्षिका हैं रूबी कुमारी
’ अब तक रूबी का वीडियो तीन लाख से अधिक हो चुका शेयर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.