आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। मंगलवार (21 जनवरी 2020) को पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ है। सोमवार को पेट्रोल 11 पैसे और डीजल में 20 पैसे की गिरावट आई थी। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 16 पैसे घटकर 74.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 21 पैसे घटकर 68.05 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 21 जनवरी 2020) को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply