बिहार के सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल-जीवन- हरियाली को पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहा है. बिहार में 19 जनवरी को जल-जीवन-हरियाली के तहत मनवा श्रृंखला का निर्माण हुआ था. जो काफी सफल रहा. मानव श्रृंखला को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरा समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी सकारात्मक परिवर्तन आता है. जन जागरण के इस अभियान के लिए मैं बिहार की जनता और राज्य सरकार को बधाई देता हूं.दरअसल, मानव श्रृंखला के सफल होने पर सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बिहार की जनता हो बधाई दी. इसी ट्वीट को पीएम मोदी ने रिट्वीट कर के बधाई दी है.


बता दें कि बिहार में जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ रविवार को विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे तक जब 4.27 करोड़ से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ थामेे खड़े हुए तो विश्व रि’कार्ड तो बनना ही था. एक-दूसरे के हाथ थामे इन लोगों की संख्या कानाडा व आस्ट्रेलिया सहित विश्व के 192 देशों की आबादी से बड़ी थी. मानव श्रृंखला का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इसका आरंभ किया गया.

अब राज्य सरकार मानव श्रृंखला का डाक्यूमेंटेशन करा प्रमाण स्वरूप वर्ल्ड रि’कॉर्ड द’र्ज कराने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सौंपेेेगी. इसके लिए 15 हेलीकॉप्टर एरियल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में लगाए गए. मानव श्रृंखला के अवलोकन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए.




Comment here