नालंदा मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में बीते रविवार की रात घुसकर एक इंटर्न छात्रा के साथ बद’सलूकी की गई। घट’ना से आ’क्रोशित छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्राचार्य को बं’धक बनाकर हं’गामा किया। इसके बाद छात्र-छात्राएं मेन गेट पर ध’रने पर बैठ गई और प्राचार्य के खिलाफ ना’रेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने मा’मले की जांच करने की बात कही। बाद में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रविरंजन कुमार रमण व अन्य डॉक्टरों के हस्तक्षेप व प्राचार्य द्वारा लिखित आश्वासन के बाद धर’ने पर बैठे छात्र शांत हुए। इसके बाद छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष का ताला खोला।

घट’ना के संबंध में छात्राओं ने बताया कि एक इं’टर्न डॉक्टर रविवार की रात मोबाइल पर बात करते-करते छत पर चली गई। तभी पीछे के रास्ते से दो बद’माश किसी तरह छत पर पहुंच गए और उसके साथ ब’दसलूकी करने की कोशिश करने लगे। वि’रोध करने पर बदमाशों ने ध’क्कामु’क्की भी की। इंटर्न शो’र करते हुए वहीं गिर पड़ी। इसके बाद दोनों बदमाश फ’#रार हो गए। घ’टना के संबंध में हॉस्टल वार्डन डॉ. किरण नारायण ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य को घ’टना की जानकारी दी गयी है। उनके स्तर से का’र्रवाई की जा रही है। अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगों द्वारा मिली जानकारी के बाद गश्ती दल को भेजा गया था। अभी तक कॉलेज प्रशासन द्वारा किसी तरह की शि’कायत द’र्ज नहीं करायी गयी है।

कॉलेज परिसर में सुरक्षा का नहीं है कोई प्रबंध
छात्राओं ने बताया कि छात्राओं व डॉक्टरों की सुरक्षा का प्रबंध बिल्कुल नहीं है। एक सप्ताह पूर्व एक पीजी की महिला डॉक्टर को बद’माशों ने चा’कू मा’रकर घा’यल कर दिया था। प्राचार्य से घट’ना की शि’कायत की गई पर इसे गंभी’रता से नहीं लिया गया। घ’टना की जानकारी होने पर अगमकुआं पुलिस भी आई। ऐसे में छात्राओं में भ’य व्याप्त है।
छात्राओं ने रखी मांगें
हॉस्टल की पीछे की चहारदीवारी की ऊंचाई काफी कम है। जिसे ऊंचा कर बाड़ लगाया जाए। सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। महिला गार्ड की तैनाती हो। छत के टू’टे दरवाजे की मरम्मत तुरंत करायी जाय। इसके अलावा आसपास रौशनी की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply