Breaking NewsNationalReligion

ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, भोलेनाथ की कृपा से बरसेगा धन, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार ‘ॐ नमः शिवाय’

भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। कहा जाता है कि शिवजी की पूजा-आराधना या उनसे जुड़े कुछ उपाय करने से वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है, अर्थात भगवान शिव बहुत ही भोले हैं और थोड़ी सी भक्ति पर ही प्रसन्न हो जाते हैं।भगवान शिव की पूजा तो किसी भी दिन की जा सकती है लेकिन सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। यही कारण है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए।अगर घर-परिवार में कोई भी स’मस्याएं हो तो सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से दूर हो जाती है। साथ ही इन उपायों को करने से धन का आगमन भी तेजी से होने लगता है।

सोमवार को ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

दो कर्पूर और एक लौंग के उपाय से आने वाली सभी समस्याओं को हल कर पाएंगे। इस उपाय से आपके धन आने के भी सभी मार्ग खुल जाएंगे।सोमवार के दिन सबसे पहले आप घर के पूजा करने वाली जगह पर दो कर्पूर और लौंग लेकर बैठ जाएं और उन दोनों कर्पूर व लौंग को शिवजी की मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें।इसके बाद आप ‘ऊँ नमो मनः शिवाय’ मंत्र का 21 बार जप करें।

जप करने के बाद आप अपनी हथेली में दोनों कर्पूर के बीच में लौंग रखें और मुट्ठी बंद करके अपनी सभी स’मस्याएं उन तीनों जोड़ी सेबोल दें।इसके बाद लौंग और कर्पूर लेकर किसी भी शिव मंदिर जाकर वहां शिवलिंग पर चढ़ाएं हुए जल से कर्पूर को स्पर्श कराएं। स्पर्श कराने के बाद उस कर्पूर और लौंग को जला दें।अगर वहां यह सब करना संभव ना हो तो आप किसी तुलसी के पौधे के पास भी कर्पूर जला सकते हैं। इस उपाय को करते ही इसके परिणाम जल्द ही देखने को मिल जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.