Breaking NewsDELHIEDUCATION

PM मोदी आज बच्चों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा, छात्रों-शिक्षकों और अभिभावकों को भी देंगे टिप्स, जानें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘परिक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम के दौ’रान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम इस दौ’रान देश भर के छात्रों को तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करने के टिप्स देंगे।पीएम मोदी का स्कूली ठात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का यह तीसरा संस्करण है। पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं के पहले साल 2018 में इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी।

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे ‘परिक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों के सवालों के जवाब देंगे और कुछ छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे।कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दो हजार बच्चों को आमंत्रित किया गया है। इनमें करीब पचास दिव्यांग छात्र भी शामिल होंगे। इनमें से एक हजार छात्रों का चयन देश भर से प्रतिस्पर्धा के जरिए किया गया है। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे पीएम से सीधे पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछते दिखेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.