BIHARBreaking NewsSTATE

दो छात्रों ने 12500 फीट पर फहराया तिरंगा, पटना यूनिवर्सिटी के दो छात्र केदारकंठा शिखर पर चढ़े

पटना यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने माउंटेन क्लाइंबिंग के क्षेत्र में भी अपनी ताकत दिखाई। यूनिवर्सिटी के आयुष सुमन के नेतृत्व में केदारकंठा ट्रेक पर भारत का तिरंगा फहराया। केदारकंठा ट्रेक उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में से है। इस सर्वोच्च शिखर पर ये छात्र पहुंचे। यह इसकी सबसे ऊंची चोटी है। ऊंचाई है 12500 फीट।

इसे फतह करने में चार छात्रों को चार दिनों का समय लग गया। आयुष के साथ ही, गौरव, आरके शुक्ला और टीम गाइड गोपीचंद थे। आयुष और गौरव पटना यूनिवर्सिटी के पटना कॉलेज में मनोविज्ञान तृतीय वर्ष के छात्र हैं। आरके शुक्ला, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में थर्ड ईयर के छात्र हैं।

गौरव ने बताया कि ट्रेक देहरादून से 200 किलोमीटर दूर एक संकरे गांव से शुरू होता है। यह यात्रा इतनी कठिन थी कि 3 दिन तो जंगल में टेंट बनाकर ही गुजारना पड़ा। पहाड़ पर स्लीप करने वाली बर्फ थी जिससे खाई में नीचे जाने का खतरा बना रहा।

आयुष और गौरव ने बताया कि 12500 की ऊंचाई को हासिल करने पर ये काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि हम आगे भी माउंटेन क्लाइंबिंग के माध्यम से भारत का तिरंगा हर ऊंचाई तक फहराना चाहते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.