BIHARBreaking NewsSTATE

थाने में ही दारोगा को युवक ने पी’टा, दरभंगा में थाने के भीतर युवक की दबं’गई, दारोगा का कॉलर पकड़ा

दरभंगा में पुलिस स्टेशन के भीतर एक युवक ने शुक्रवार को दबंगई दिखाई है। यहां के बहादुर थाना में देकुली गांव के संतोष साह ने दारोगा नेपाली कुमार की पिटाई कर दी। आरोपी पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाना चाहता था। दारोगा नेपाली कुमार ने विरोध किया तो संतोष साह विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष साह ने दारोगा का कॉलर पकड़ लिया। फिर पिटाई कर दी।

दारोगा की ओर से दर्ज कराई गई FIR की कॉपी।

दारोगा की ओर से दर्ज कराई गई FIR की कॉपी।

जबरन थाने में घुसा युवक

दरअसल, साल 2021 के एक मामले में अभियुक्त सौरव कुमार साह को पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी। उससे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान देकुली गांव का ही संतोष साह थाना पहुंच गया। वह जबरन थाने के अंदर घुस गया। फिर पूछताछ कर रहे दारोगा नेपाली कुमार से उलझ गया। नेपाली कुमार ने आरोपी को बताया कि सौरव कुमार साह के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। कांड संख्या 573/21 का अभियुक्त है। यह सुनते ही संतोष साह उग्र हो गया।

आरोपी को पुलिस कस्टडी में लिया गया
दारोगा नेपाली कुमार को धमकी देते हुए संतोष साह ने कहा कि जल्द छोड़ दो वर्ना अच्छा नहीं होगा। 2 मिनट के भीतर ही थाने से लेकर चल जाएंगे। इसके बाद दारोगा ने नेपाली कुमार ने संतोष साह को थाने से बाहर चल जाने को कहा। यह सुनते ही वह भड़क गया और दारोगा के मारपीट करने लगा। हंगामा होने पर थाने में मौजूद अन्य स्टॉफ वहां पहुंचे। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.