IIT बिहटा में थर्ड इयर के छात्र शुभम ने बिहार का नाम रौशन किया है। शुभम को कैंपस सिलेक्शन में गूगल ने 80 लाख रुपए सालाना का पैकेज दिया है। शुभम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व सतीश प्रसाद सिंह के भाई श्रीधर प्रसाद के पोते हैं। उनके पिता सुशील कुशवाहा पॉलिटिशियन और बिल्डर हैं। शुभम की मां सीमा सिंह गृहणी हैं।
शुभम का परिवार मूल रूप से खगड़िया के पसराहा का रहने वाला है। फिलहाल सभी लोग पटना में रहते हैं। शुभम बताते हैं कि एक समय ऐसा था कि परिवार में आर्थिक तंगी थी। एक-एक रुपए के लिए सोचना पड़ता था। तमाम मुश्किलों के बावजूद माता-पिता ने उनको इसका एहसास नहीं होने दिया। शुभम अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी 10वीं तक की पढ़ाई खगौल डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद दानापुर के पार्क माउंट पब्लिक स्कूल से 12वीं किया।


शुभम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व सतीश प्रसाद सिंह के भाई श्रीधर प्रसाद के पोते हैं।
सिविल सेवा में जाने की है तमन्ना
शुभम ने बताया कि वे गूगल ज्वॉइन करने के साथ सिविल सेवा की भी तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे IAS बनकर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। शुभम को गूगल में ढाई महीने का इंटर्नशिप करना है। इसके बाद वे रेगुलर हो जाएंगे। शुभम ने कहा कि उनकी पढ़ाई में माता ने हमेशा सहयोग किया है। पढ़ाई के दौरान जब वे थकावट महसूस करते थे, तो मां उनके सर को सहलाकर आराम दिलाती थीं।

शुभम को मिला गूगल का ऑफर लेटर।
लक्ष्य पूरा करने के लिए बेहतर सोच जरूरी
शुभम बताते हैं कि अगर आपकी सोच मजबूत है, तो किसी भी लक्ष्य को पाना काफी आसान हो जाता है। वे बिहार के युवाओं को कड़ी मेहनत करने की सलाह भी देते हैं। शुभम की सफलता को लेकर खगड़िया जिले वासियों ने भी उनको बधाई दी है।




Leave a Reply