BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में मानव त’स्करी के संदेह में 4 ध’राए, आ’रोप है- लड़की खरीदने आये थे चारों

मुजफ्फरपुर में मानव त’स्करी करने करने के संदेह और इसके आरोप में दो महिला समेत चार को लोगों ने दबो’च लिया। इसमें दो महिलाएं सीतामढ़ी की और पुरुष राजस्थान के रहने वाले हैं। लोगों ने पकड़कर हथौड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। थानेदार विनोद दास ने बताया कि अब तक मानव तस्करी करने का साक्ष्य सामने नहीं आया है। शादी की नीयत से लड़की को खरीदने की बात बता रहे हैं। बहरहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। इनके नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है।

बताया गया कि हथौड़ी के भवानीपुर में दो महिला और दो पुरुष आये थे। गांव में ही ये एक घर मे ये लोग जुटे हुए थे और लड़की खरीदने की बात कर रहे थे। इसी पर ग्रामीणों को संदेह हुआ तो पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी ये लोग एक लड़की को शादी करने की बात बोलकर यहां से ले गए थे। वह लड़की आजतक वापस नहीं लौटी।

सीतामढ़ी की एक महिला को देखकर लोगों ने कहा कि ये वही महिला है जो पूर्व में भी गांव से लड़की को अपने साथ ले गयी थी। ये सब लड़की को मोटी रकम देकर ले जाते हैं। फिर वहां ले जाकर बेच देते हैं।

रिश्तेदार के घर शादी के लिए आने की बात

आरोपियों का कहना है कि सीतामढ़ी की एक लड़की का राजस्थान में दो साल पूर्व शादी हुई थी। उसी की मौसी की बेटी से शादी तय करने वे लोग भवानीपुर में आये थे। लेकिन, लोगों में सन्देह के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानेदार का कहना है कि जिसकी लड़की खरीदने की बात सामने आई है। वे लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। अबतक शिकायत भी नहीं दर्ज कराई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

हरियाणा के पकड़े गए थे चार मानव तस्कर

एक माह पूर्व कटरा से भी हरियाणा और सीतामढ़ी के चार मानव तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसमें भी दो महिलाएं शामिल थी। इस बार भी दो महिलाएं इसमे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सीतामढ़ी पुलिस से सम्पर्क साधा गया है। दोनों महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.