BIHARBreaking NewsSTATE

वैशाली में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सजी दुकानें, 2 साल बाद फिर से लौटेगी रौनक

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर वैशाली के कौनहारा गंडक घाट से लेकर विभिन्न गंडक घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। हाजीपुर के ऐतिहासिक कौनहारा घाट समेत अन्य घाटों पर दर्जनों दुकानें सज गई है। बीते दो साल कोरोना महामारी को लेकर दुकानें नहीं सज रही थी। लेकिन इस साल दुकानदारों को काफी उम्मीद हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हवा मिठाई बेचने आए तुरुक पाल ने बताया कि वह पिछले 5 साल से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आया करते है। पिछले 2 साल कोरोना महामारी को लेकर वह नहीं आ पाए थे। उसका कहना है कि इस बार गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार अच्छी बिक्री होगी।

वहीं, वैशाली जिले के सराय से पहुंचे मोहन दास इस बारमकुनदाना फरही की दुकान लेकर पहुंचे है। वह दो साल तो नहीं आए थे कोरोना महामारी था,इस बार दुकान लेकर आये है,महंगाई भी बढ़ी है लेकिन उम्मीद है की बिक्री होगी आशा के साथ आये हैं उन्होंने बताया कि बीते 16 साल से आ रहे है। जलेबी की दुकान चला रहे स्थानीय दुकानदार चंदन कुमार साह के मुताबिक यह दुकान 10 से अधिक दिन से चल रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर इस बार कोनहारा घाट समेत विभिन्न घाटों पर पवित्र गंगा स्नान के लिए अभी से ही दर्जनों दुकानें सज गई है जिसमें श्रृंगार की दुकान, फल, फूल की दुकान, मिठाई की दुकान, पूजा सामग्री की दुकान सज गई है। गंगा स्नान को लेकर अभी से ही विभिन्न जिलों समेत आसपास के प्रखंडों से श्रद्धालुओं का पहुंचना विभिन्न घाटों पर शुरू हो गया है।

इन घाटों पर सजी है दर्जनों दुकानें

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पवित्र गंगा स्नान को लेकर हाजीपुर के कोनहारा घाट, कलब घाट,कदम घाट, बाला दास घाट, सीढ़ी घाट, न्यू गंडक पुल घाट, पुरानी गंडक पुल घाट, महेश्वरी घाट समेत अन्य घाटों पर दर्जनों दुकानें सज गई है

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.