BIHARBreaking NewsSTATE

गायघाट में श’राब को लेकर पुलिस लगातार कर रही छापेमा’री, महिला समेत तीन को किया गि’रफ्तार

Repoted by Deepak

मुज़फ़्फ़रपुर । जहरीली शराब कांड के बाद मूज़फ्फरपुर पुलिस एक्शन में, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब और कारोबारियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी अभियान में लगी है और काफी हद तक तस्करो पर नकेल कसती भी दिख रही है. जिलेभर में अबतक सैंकड़ो तस्करो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की है.

इसी कड़ी में गायघाट की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। बताया जाता है कि धुबौली से सुनिता देवी, सकरवारा से सीताराम पासवान वहीं बरूआरी से अमित कुमार को शराब पीकर हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया गया कि थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से कार्रवाई कर सफलता मिली है।

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब के संग धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। साथ ही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने लोगो से अपील किया कि किसी भी तरह के प्रदार्थो का सेवन न करें साथ ही कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई सूचना मिले तो जानकारी साझा करें, पुलिस कार्रवाई हेतु अग्रसर है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.