BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में होटल कर्मी की मौ’त, मोटर चालू करने गया कर्मी करंट के चपे’ट में आया

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में गुरुवार शाम को एक होटल कर्मी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही द’र्दनाक मौ’त हो गई। वह मोटर चलाने के लिए गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जब तक होटल के स्टाफ पहुंचे तब तक वह बेसुध हो चुका था। इधर, उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद होटल में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मृतक जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रामपुर उतरी गाव का रहने वाला धर्मेंद्र बताया जा रहा है। मामले में उसके एक साथी हरिंदर ने बताया कि मृतक होटल में ही काम करता था। वह बीते कई सालों से होटल में काम करता था।

होटल के अन्य कर्मचारी बाहर खड़े थे। इसी दौरान वह मोटर चलाने के लिए गया था। इसी बीच उसे करंट लग गया। मौके पर पहुंचे तो देखे की वह बेसुध पड़ा है। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। वहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसके परिजनों को सूचित किया गया है। इधर, खबर लिखे जाने तक मामले की शिकायत नगर थाने में दर्ज नही कराई गई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.