BIHARBreaking NewsSTATE

नेपाली लड़कियों की कश्मीरी युवकों से शादी के लिए तस्करी, सुपौल में पांच गिरफ्तार

नेपाल के उदयपुर जिला के हदिया गांव से मानव तस्करी कर लाए जा रहे दो मानव तस्कर और पांच नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर एसएसबी 45 वीं बटालियन के रानीगंज सीमा चौकी के जवानों को बुधवार की रात कार्रवाई में यह सफलता मिली।

एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कश्मीर से कुछ लोग नेपाल की लड़कियों को कश्मीरी युवक से शादी कराने के लिए तस्करी कर ले जा रहे हैं। 

सूचना पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विधान चंद राय के नेतृत्व में पिलर संख्या 210/5 के पास पहुंची। वहां कुछ संदिग्ध लोग खड़े दिखे। इसपर गश्ती दल के सदस्य वहां पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ में कश्मीर के बारामूला जिले शमीन अहमद तांतरे और बांदीपुरा का मो. असरफ के रूप में मानव तस्कर की पहचान हुई। 

मौके एक नाबालिग लड़की सहित पांच नेपाली नागरिकों को भी पकड़ा गया। सभी नेपाल के उदयपुर जिले के हदिया गांव के रहने वाले हैं। उन्हें नेपाल एपीएफ को स्थानीय पुलिस और एनजीओ की मौजूदगी में देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.