शहाबुद्दीन के दामाद शादमान के ज्ञानबाबू चौक स्थित घर रानीकोठी में आज वलीमा (रिसेप्शन) है। जिसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। समारोह में पटना, सीवान, मुजफ्फरपुर, बेतिया, बगहा सहित विभिन्न जगहों से रिश्तेदारों सहित अन्य मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। रिसेप्शन समारोह के लिए शादमान के पिता इफ्तेखार अहमद सह साहब के घर रानीकोठी में भव्य पंडाल बनाया गया। जहां पंडालों को कई तरह की आकर्षक डिजाइन देकर सजाया गया। जिससे पंडालों की खूबसूरती देखते बन रही है। अगल-बगल के लोग भी इन कलाकृतियों को देखने के लिए बरबस खिंचे चले आ रहे हैं।


मोतिहारी में वलीमा के लिए तैयार किए जा रहे पकवान।
भोज के लिए 50 तरीके का बन रहा पकवान
भोज में शामिल होने वाले लोगों के लिए लगभग 50 तरीकों के स्वादिष्ट पकवान बनाए जा रहे हैं। जिसमें शाकाहारी लोगों के लिए अलग व्यवस्था है। जबकि मांसाहारी लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई। मांसाहारी में भी कई तरह के आइटम बनाए जा रहे हैं। जहां तीन तरीकों के मटन के आइटम, मटन बिरयानी, टकर, जारता पुलाव, पुलाव, आदि आइटम बनाए जा रहे हैं। वहीं, लकड़ी पर कई तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। ताकि मेहमानों के खाने में कुछ अलग तरह का स्वाद आ सकें।

डॉ. हेरा शहाब के रिसेप्शन को लेकर ससुराल में चल रही तैयारी।
कोलकाता से फूल मंगाकर घरों को हुई है सजावट
रिसेप्शन में जिले सहित कई अन्य जिलों के आलाधिकारी सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल हो रही हैं। कोलकाता से कई तरह के आकर्षक फूल मंगाकर घरों सहित पंडालों की सजावट की गई है। वहीं रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों सेदूल्हा- दूल्हन के कमरों को सजाया गया है। वहीं घर के सभी कमरों की विभिन्न डिजाइनों में सजावट की गई है। जिसकी खूबसूरती देखते बन रही है।




Comment here