BIHARBreaking NewsSTATE

दहेज के सामान में निकली श’राब की पेटियां, बिहार आने से पहले ही दारू संग तस्कर पकड़ाया

बिहार में शराब की तस्करी के लिए माफिया तरह तरह के तरीके आजमा रहे हैं। बिहार भेजी जा रही शराब की बड़ी खेप बलिया पुलिस ने दहेज के सामान से बरामद की है। बलिया के मनियर थाने की पुलिस ने दहेज के सामान लकड़ी की आलमारी और बेड से 55 पेटी शराब बरामद की है। शराब के साथ पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो तस्कर भागने में कामयाब हो गये।

लगन शुरू होने के साथ शराब माफिया भी खुद को उसी रंग में ढालने लगे हैं। वे शादी-विवाह से जुड़े सामानों का इस्तेमाल शराब तस्करी में करने लगे हैं। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के रानीपुर पेट्रोल पम्प के पास से पिकअप को पकड़ लिया। छानबीन हुई तो पिकअप पर लदी लकड़ी की आलमारी व पलंग में रखी 55 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। 

पुलिस ने पिकअप चालक अच्छेलाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दो तस्कर भागने में सफल हो गये। पुलिस के अनुसार तस्कर शराब की खेप बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए उन्होंने पिकअप पर दहेज़ के सामान के रुप में आलमारी व बेड में दारू छिपा रखा था। एसओ मदन पटेल का कहना है कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.