BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में हाद’सा, दंपती और बच्चा घा’यल, सिलिंडर लदे मैजिक वाहन ने बाइक को मा’री ट’क्कर

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर-गोबरसही हाईवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार सिलिंडर लदे मैजिक वाहन में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चे को ठोकर मार दिया। इसमें तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। वही, घटना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। आननफानन में घायलों को इलाज के निजी अस्पताल में भेजा गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इधर, घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घ’टनास्थल की छानबीन किया। इधर, पुलिस का कहना है कि घायलों की पहचान करने की कवायद की जा रही है। मामले कि छानबीन की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार भगवानपुर की ओर से आ रहे थे।

इसी बीच गोबरसही के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सिलिंडर लदे मैजिक पिकअप ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया। इसी दौरान हादसा हुआ। घटनास्थल के समीप एक दुकान में लगे सीसीटीवी घटना कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है की पहले एक ऑटो आता है। उसके पीछे से एक बाइक सवार आता है। इसी के पीछे बाइक सवार ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश करता है। वहीं, सिलिंडर लदा मैजिक वाहन बाइक सवार को ओवरटेक करने की कोशिश करता है। इसी दौरान पीछे से मैजिक वाहन बाइक सवार को ठोकर मारता है। इसमें बाइक सवार सड़क पर ही गिर जाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.