BIHARBreaking NewsSTATE

पटना: जीजा पर आया साली का दिल तो अपनी ही बहन को इस तरह लगा दिया ठिकाने, एक साथ हुए फरार

पुरानी कहावत है कि इश्क और जंग में फतह की राह में सबकुछ जायज है! पटना के मोकामा में एक युवति ने जीजा के प्यार में ऐसी पागल हुई कि अपनी ही बहन की ह’त्या की साजिश रच दिया। युवति ने जीजा के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी और श’व को घर मे ही छिपाकर फरार हो गये। एक ओर दोनो मौज मना रहे होंगे तो दूसरी ओर घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। घट’ना मोकामा वार्ड नंबर 27 की है। 

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा  की शादी चार साल पहले ही सनी पासवान से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज किया था। वर्षा के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। शादी के बाद भी वह मायके में रहती थी और उसका पति सनी पासवान भी वहीं रहता था। इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया। वर्षा को जब यह पता चला तो पति पत्नी के बीच अनबन हो गयी। वर्षा के माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाया और बहन को उसके पति से दूर कर दिया। 

ह’त्या करने के बाद पति सनी और साली मिलकर वर्षा के श’व को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पड़ोसियों ने वर्षा के घरवालों को इसकी सूचना दी तो उसका भाई वर्षा के घर पहुंचा। उस समय तक जीजा और साली फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी ने देखा कि एक बॉक्स में वर्षा का शव रखा हुआ था। बक्से में डेड बॉडी देखकर पुलिस भी चौंक गई।  मृतका के गले पर निशान मिला है ऐसे में गला दबाकर या फांसी लगाकर हत्या करने का मामला माना जा रहा है। सन्नी का अपनी साली से प्रेम था। इसी वजह से घटना को अंज़ाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में ससुर और भाई से पूछताछ की तो  पता चला कि घटना के समय वो बाहर थे इसी बीच
सन्नी ने इस घट’ना को अंजाम दिया।

मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन प्रसाद ने कहा है कि मामले की गुत्थी तभी सुलझेगी जब सन्नी और उसकी साली की गिरफ्तारी होगी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.