BIHARBreaking NewsSTATE

सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की मौ’त, अंतिम सं’स्कार में शामिल होकर लौट रहे थे हुआ बड़ा हा’दसा

बिहार में लखीसराय के सिकन्दरा-शेखपुरा के पास एक ट्रक और सूमो के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौ’त हो गई। ‘म’रने वालों में 5 लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार हैं। हा’दसे में 4 लोग घा’यल भी हुए हैं। हा’दसा हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास NH-333 पर मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक घा’यलों की हा’लत गं’भीर बनी हुई है।

हाद’से के शि’कार लोगों में से एक हरियाणा में ADGP के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। उनके दो भांजे और दो अन्य रिश्तेदार भी मरने वालों में शामिल हैं। कार के ड्राइवर की भी इस हा’दसे में मौ”त हो गई है।

हा’दसे के बाद मृ’त’कों के श’व’ काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे।

हा’दसे की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से हलसी थाने में दी। पुलिस दो घंटे बाद घट’नास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रक पर LPG रसोई गैस सिलेंडर लदे हुए हैं।

दुर्घटना के बाद सूमो बुरी तरह बर्बाद हो गई। दो शव उसके अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

एक ही परिवार के थे सभी लोग
जानकारी के अनुसार सुमो में सवार सभी 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का दाह संस्कार करके वापस गांव लौट रहे थे। हादसे में गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी और ड्राइवर प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

हादसे के बाद सूमो को क्रेन की मदद से हटाया गया, तब तक हाइवे पर एक तरफ ट्रैफिक बंद रहा।

लखीसराय के SP सुशील कुमार ने कहा कि हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास की घटना है। NH-333 पर मंगलवार की सुबह ट्रक और सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर में टाटा सूमो में सवार 10 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से दो को पटना भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.