BIHARBreaking News

भागलपुर में 50 लाख के सांप जब्त, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

भागलपुर में वन विभाग ने एक सपेरे को हिरासत में लेकर उसके पास से सांपों को जब्त किया है। सपेरा सुबह-सुबह मानिक सरकार घाट किनारे करतब दिखा रहा था। उसने खुद को कानपुर निवासी बताया। सपेरे के पास से वन विभाग की टीम ने तीन सांपों को सीज कर लिया। हालांकि वन विभाग की टीम ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

दरअसल स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गयी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मानिक सरकार घाट पहुंची। इसके बाद वन विभाग के डॉ संजीत कुमार ने तीनों सांपों का हेल्थ चेकअप किया। उनके शरीर में पानी की कमी पायी गयी। इन्हें दवा सुंघाकर नशे में रखा गया था।

चिकित्सक ने बताया कि तीनों सांप विष-हीन थे। इनमें धामिन, कॉमन सेंड बोआ, रेड सेंड बोआ सांप मिला। सबसे ज्यादा कीमत रेड सेंड बोआ सांप का है, जिसे लोग तस्करी कर एक लाख से 50 लाख तक में बेच देते हैं।

अंधविश्वास के चलते इस सांप को लोग खरीद लेते हैं और शरीर फूलने वाली दवा देकर उसे मोटा कर दिया जाता है। चूंकि ये तीनों सांप विष-हीन होते हैं, इसलिए लोगों में डर भी नहीं रहता है। हेल्थ चेकअप के बाद उन तीनों सांपों को वन विभाग की टीम ने सुंदरवन परिसर में छोड़ दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.