BIHARBreaking NewsSTATE

ड्यूटी के दौरान BSF जवान की मौ’त, पा’र्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अन्तिम दर्शन के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम

कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पर कैमूर जिले के बहेरी गांव निवासी BSF के जवान अवधेश सिंह यादव की त्रिपुरा में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. उनके पार्थिव शरीर के पैतृक गांव बहेरी पहुँचते ही पूरे इलाके मे कोहराम मच गया. जवान के अन्तिम दर्शन के लिए युवाओं और समाजसेवियों और जन प्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ गई. वही जवान के पार्थिव शरीर को सलामी देने के लिए बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, भभुआ विधानसभा के विधायक भरत बिंद, भभुआ के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह पटेल इत्यादि लोग शामिल हुए.

बताया जाता है कि कैमूर जिला भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के निवासी अवधेश सिंह यादव बीएसएफ के जवान थे. जो त्रिपुरा के इलाके में बार्डर पर ड्यूटी कर रहे थे कि अचानक 4 नवंबर को इनकी तबीयत बिगड़ी और पेट मे और पूरे शरीर मे दर्द हुआ जिसके बाद वहां मौजूद वरीय अधिकारियों के जानकारी होने के पहले ही उन्होंने ने दम तोड़ दिया. इसके बाद वहां के बीएसएफ के अधिकारियों के द्वारा कैमूर जिला प्रशासन के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भभुआ के बहेरी लाया गया. पार्थिक शरीर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरे गांव मे मातम का माहौल हो गया. जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव में रखकर सलामी दिया गया और गाँव में ही उनके शरीर का अंतिम संस्कार किया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.