BIHARBreaking NewsSTATE

छठ करने वाले 31 पुलिसकर्मियों को मिली छुट्टी, मुजफ्फरपुर में SSP ने दी 9 से 11 नवंबर तक दी छुटी

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो चुका है। इसको लेकर जिले के 31 पुलिसकर्मियों को SSP ने तीन दिनों की छुट्टी दी है। ताकि वे छठ पूजा कर सके। इन सभी को नौ नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक छुट्टी दी गई है। वहीं, 12 नवंबर की सुबह सभी को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर भौतिक रूप से योगदान देना है। साथ ही अपने शाखा व थाना के प्रभारियों को सूचित करना है।

इसके अलावा, सभी थानेदार और शाखा प्रभारी को 12 नवंबर की सुबह आठ बजे तक एसएसपी के गोपनीय कार्यालय को देनी है। इसकी जानकारी एसएसपी ने वायरलेस के माध्यम से सरैया एसडीपीओ और सभी डीएसपी को दी है। साथ ही संबंधित थाने में भी इसकी सूचना दी गई है। पदाधिकारी व जवानों के नाम भी बताए गए हैं। जिन्हें छठ के लिए छुट्टी दी गई है। एसएसपी ने चेतावनी भी दी है कि जो पदाधिकारी व जवान 12 नवंबर को योगदान नहीं देंगे। उनके खिलाफ आदेश आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विभागीय कार्रवाई चलेगी।

काजी मोहम्मदपुर से एक, कुढ़नी से पांच, अहियापुर से तीन, नगर से पांच, कांटी से चार, मुशहरी से दो, तुर्की ओपी से दो, मिठनपुरा से एक, महिला थाना से छह और बोचहां से एक पुलिसकर्मी को छुट्टी मिली है। इसके अलावा महिला थाने पर प्रतिनिुयक्त 03 होमगार्ड को भी छुट्टी दी गई है। जानकारी हो कि, मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टी पर रोक लगा रखा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.