BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में थाना से 100 मीटर की दूरी पर लूटपाट

मुजफ्फरपुर के सकरा में अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को गोली मार दी। इससे कारोबारी घायल हो गया। अपराधियों ने घायल के गले से सोने का चेन छीन लिया। और हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। घटना सकरा थाना से 100 मीटर की दूरी पर हुई।

घायल आभूषण व्यवसायी की पहचान सकरा फरीदपुर निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थानेदार सरोज कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को सकरा PHC में भर्ती कराया गया। गोली उनके बांह में लगी थी। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

घायल स्थिति में भागकर बचाई जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि ओमप्रकाश की दुकान सकरा थाना के पास ही है। प्रतिदिन घर से दुकान पर जाते हैं। आज भी दुकान जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकले थे। दुकान पहुंचने से पहले ही रास्ते में अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। विवाद करते हुए पहले चेन छीन ली। विरोध करने पर पिस्टल निकालकर दो गोली मार दी। कारोबारी बचने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया। एक गोली उसके बांह में लग गई। दूसरी गोली नहीं लगी। घायल स्थिति में वह भागता रहा। वहीं, गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए। यह देखकर अपराधी हथियार दिखाते हुए भाग निकले।

इधर, थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि घायल का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण लूटपाट लग रहा है। लूट का विरोध करने पर गोली मारने की बात सामने आई है। घायल का बयान दर्ज होने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.