BIHARBreaking NewsSTATE

ज’हरीली शरा’ब से अब तक 41 मौ’तें, गोपालगंज में 20, बेतिया में 17 और समस्तीपुर में 4 की गई जान

बिहार के 3 जिलों में बीते 4 दिनों में जहरीली शराब पीने से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें शनिवार को समस्तीपुर से 4 मृतक भी शामिल हो गए हैं। वहीं, 6 लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 3 की आंखों की रोशनी जा चुकी है। मरने वालों में गोपालगंज से 20, बेतिया से 17 और समस्तीपुर से BSF और आर्मी के 1-1 जवान समेत 4 लोग शामिल हैं। अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आने के कारण प्रशासन इन्हें संदिग्ध मौत ही मान रहा है, लेकिन परिजनों के अनुसार शराब पीने के कारण इनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हुई है।

गोपालगंज में 7 का पहले ही किया गया था अंतिम संस्कार

गोपालगंज में अब तक 20 लोगों की मरने की पुष्टि परिजनों ने की है। इनमें 7 का अंतिम संस्कार परिजनों ने पहले ही कर दिया था। जबकि, 13 लोगों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। गोपालगंज में भी 3 लोगों की हालत गंभीर है। हालांकि, प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी के परिजनों ने शराब पीने की पुष्टि की है। जिले में जिन लोगों की शराब पीने से तबीयत बिगड़ी, उनका मोतिहारी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मरने वाले सभी लोग महम्मदपुर थाने के कुशहर, महम्मदपुर, मंगोलपुर, बुचेया और छपरा के मसरख थाने के रसौली गांव के रहने वाले थे। इन सभी ने मंगलवार को शराब पी थी। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। मामले में महम्मदपुर थानेदार और चौकीदार को सस्पेंड किया गया है।

बेतिया में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि

बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र की दक्षिण तेलुआ पंचायत में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, अभी भी 3 व्यक्तियों का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। हालांकि, जिला प्रशासन 13 व्यक्तियों के मरने की पुष्टि कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। साथ ही नौतन थानेदार, चौकीदार और दफादार को निलंबित कर दिया।

DM कुंदन कुमार ने बताया कि 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मेडिकल टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.