BIHARBreaking News

पहाड़ों पर बर्फबारी, बिहार में भी बढ़ेगी ठंड, गया में पड़ रही सबसे अधिक ठंड, अररिया अभी भी है गर्म

बिहार के सभी हिस्से में मौसम अब अपना असर दिखा रहा है। शुष्क मौसम के बीच 7 से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम और उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह हो रहा है। इसके प्रभाव से दिन के साथ रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना हैl बिहार के अधिकतर जिलों में धुंध के साथ धूप हो रही है। इससे धूप में तेजी कम दिख रही है। गया सबसे ठंड और अररिया अभी भी गर्म है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन में मौसम में और और भी बदलाव दिखाई देगा।

लगातार बनी रह सकती है यह स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही हैl इसकी वजह से वहां से आने वाली हवाओं की वजह से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से होते हुए सर्द बिहार में प्रवेश कर रहा हैl तापमान में लगातार हो रही गिरावट का यही बड़ा कारण है। मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति लगातार बनी रहने की संभावना हैl

गया सबसे ठंड, अररिया सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम हवाओं की वजह से बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया गयाl इस दौरान सबसे ज्यादा ठंड गया 13.4 डिग्री और सबसे गर्म अररिया 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया l शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री होने के आसार हैं।

छठ पर्व पर बढ़ जाएगी ठंड
मौसम में हो रहे परिवर्तन को लेकर जो पूर्वानुमान है, उसके मुताबिक मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाला रफ्तार ठंड बढ़ाने वाला होगा। पूर्वानुमान है आने वाले सप्ताह में ठंड बढ़ जाएगी, जिससे छठ पर्व पर ठंड का एहसास होगा। सुबह के अर्घ्य के दौरान 11 नवंबर को मौसम ठंडा रहेगा। सुबह के समय अधिक ठंडा पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो गया में 2 से 3 दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.