BIHARBreaking NewsSTATE

पटना की सड़कों पर नकली कृष्ण-अर्जुन, सड़कों पर तेजप्रताप-तेजस्वी के मीम्स पोस्टर लगे

पटना की सड़कों पर एक अजीबोगरीब पोस्टर लगा है। इस पोस्टर में लगवाने वाले का नाम नहीं है, लेकिन सारी बातें राजनीतिक है। यह पोस्टर लालू परिवार को लेकर लगाया गया है और इसमें कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनाव के बाद RJD की हुई हार का तंज कसा गया है। इस पोस्टर में लालू यादव तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को दिखाया गया है और इस महाभारत के उस प्रसंग को दिखाया गया है, जिसमें अर्जुन मछली की आंख में निशाना साधते हैं।

इसमें तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के संबंध को लेकर तंज कसा गया है। इसमें यह लिखा गया है कि नकली अर्जुन का मछली की आंख से चुका निशाना.. नकली कृष्ण ने धरा मौन.. जनता ने उपचुनाव में लालू से पूछा आप हमारे हैं कौन…इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को अर्जुन की तरह मछली में निशाना लगाते हुए दिखाया गया है। जिसमें वह कहते हैं हमको तो मछली दिख ही नहीं रहा है वासुदेव.. तो कृष्ण बने तेजप्रताप कहते हैं अहंकार से मुक्त होकर देखो पार्थ..वहीं कुछ आम लोगों की तस्वीर बनी है जिसमें यह आवाज निकलती है कि आप हमारे हैं कौन..इसके ऊपर लालू यादव की भी तस्वीर बनी है।

अब सवाल यह उठता है कि यह पोस्टर किसने लगाया? ये न तो तेजस्वी यादव की तरफ से लगा है और न ही तेज प्रताप यादव की तरफ से लगा है। क्योंकि इसमें अर्जुन और कृष्ण को नकली बताया गया है और न ही यह पोस्टर लालू यादव की तरफ से लगा है, क्योंकि उनसे जनता पूछ रही है कि आप हमारे हैं कौन।

विपक्षी दलों ने पिछले दिनों हुए उपचुनाव को लेकर RJD पर बड़ा तंग कसा है। या यूं कहें लालू परिवार पर बड़ा तंज कसा है। इस पोस्टर के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर से गरम होगी। क्योंकि लगातार तेज प्रताप अपने आपको कृष्ण और तेजस्वी यादव को अर्जुन कहते आए हैं। लेकिन, जिस तरह से पोस्टर लगाया गया है, उसमें उनको नकली बताया गया है। उससे तेज प्रताप जरूर बौखलाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.