BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा गांव में विशाल अजगर देखकर हड़कंप मच गया। ये अजगर राजेश्वर सिंह के दलान में था। जानकारी मिलते ही काफा संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजगर भाग नहीं रहा था। वह एक ही जगह पर धीरे-धीरे सिसर रहा था। लेकिन, कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। कुछ लोग उसे मारने की बात कहने लगे। पर अन्य लोगों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उस विशाल अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान सैंकड़ों लोगों की भीड़ वहां पर मौजूद थी। इससे अफरातफरी और हल्ला हंगामा का माहौल बना रहा। आसपास के गांव से भी लोग उस विशाल अजगर को देखने पहुंच गए थे। हालांकि, वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के बाद शीघ्र ही वहां से निकल गई।

आसानी से नहीं हो पा रहा था काबू
वन विभाग के कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार ने बताया कि अजगर सांप की लंबाई 10 फीट है। वन संरक्षक सुधीर कुमार कर्ण और वन प्रमंडल पदाधिकारी संजय प्रकाश के निर्देश पर इसे रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा इसकी लंबाई की मापी की गई। जिसमें इसकी लंबाई 10 फीट पाई गई है। वहीं इसका अनुमानित वजन करीब 14 KG पाया गया है।

उन्होंने कहा कि उसकी लंबाई और ताकत की वजह से पकड़ने में काफी मशक्कत हुई। वह आसानी से काबू में नहीं आ पा रहा था। अब इसे ले जाकर इसके बारे में विस्तृत पता किया जाएगा कि यह किस प्रजाति का है और कहां से गांव में पहुंच गया। दो माह पूर्व सदर थाना पर भी एक विशेष प्रजाति का सांप पाया गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.