BIHARBreaking NewsSTATE

तीन दिनों से गायब किशोरी मुजफ्फरपुर से बरामद, आ’रोपी फरार, न’शा सुंघाकर अपहरण करने का आ’रोप

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक इलाके से तीन दिनों से गायब बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। नगर पुलिस ने उसे सदर थाना इलाके के मझौलिया से बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इधर, बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची को पड़ोसी ने तीन दिन पूर्व नशा सुंघाकर अपने साथ कही लेकर भाग गया था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को उसे बरामद किया गया। हालांकि, मौके से आरोपी पड़ोसी फरार हो गया। वहीं, लोगों ने आशंका जताई है कि बच्ची को बेचने की नीयत से आरोपी अपने साथ लेकर गया था। लेकिन, पुलिस की दबिश बढ़ता देख आरोपी ने बच्ची को मझौलिया स्तिथ घर पर छोड़ दिया। जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पश्चिम बंगाल में दो दिन रखा बच्ची को

पुलिस पूछताछ में बच्ची में बताया कि वह घर के समीप थी। इसी दौरान पड़ोस वाले चाचा ने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दिया। जिसके बाद उसे कुछ याद नही है। होश आया तो पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में है। वहां आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। हल्ला करने पर पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोलकर उसे पूछताछ किया। इसपर आरोपी की लड़ाई भी हुई। जिसके बाद वह उसे अचानक से मुज़फ़्फ़रपुर ले आया। जहां से पुलिस ने बरामद कर लिया। जबकि, वह मौके से फरार हो गया। इधर, पुलिस का कहना है कि परिजन अपहरण का आरोप लगाए है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पड़ोस में रहने की वजह से आरोपी को बच्ची चाचा कहकर पुकारती थी

परिजनों ने कहा कि आरोपी पड़ोस में ही रहता है। वह करीब 10 वर्षो से अधिक समय से पड़ोस में रह रहा है। वह ऑटो चालक है। उसका दूसरा घर सदर इलाके में है। कहा कि आरोपी की उम्र करीब 50 वर्ष होगी। बच्ची उसे चाचा कहकर पुकारती थी। लेकिन, आरोपी ने चाचा बात की लाज नही रखी और बच्ची को नशा सुंघाकर अपने साथ ले गया। तीन दिन बाद बरामद की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.