मुजफ्फरपुर में दीपावली की रात भी’षण अ’गलगी में आधा दर्जन से अधिक घर ज’लकर राख हो गए। घट’ना करजा और सिकन्दरपुर में घटी। करजा में पांच घर जले तो सिकन्दरपुर में एक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इसमें करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हो गया। बकरी, अनाज, जेवर, कपड़े समेत अन्य सामान जल गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं छप सका।
लेकिन, कहा जा रहा है कि पटाखा फोड़ने के कारण ही आग लगी है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की वाहन ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इधर, सिकन्दरपुर में एक घर मे खाना बनाने के दौरान अचानक से आग लग गयी। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। सिकन्दपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की वाहन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शीघ्र ही इस पर काबू पा लिया गया।
ओपी प्रभारी ने बताया कि पटाखा से आग नहीं लगी थी। खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ था। विशेष हताहत नहीं हुआ है। वहीं करजा में रामकिशोर महतो, प्रमिला देवी समेत अन्य के घर जलकर राख हो गए। थानेदार मणिभूषण कुमार ने बताया कि पीड़ितों द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मझौलिया चौक पर खड़ी बस में लगी आग
देर रात सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक पर खड़ी बस में अचानक से आग लग गयी। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग पानी और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, आग की लपटें धीरे-धीरे तेज होती चली गयी। भगवानपुर गोलम्बर पर खड़ी अग्निशमन विभाग की वाहन फौरन मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन, माना जा रहा है कि किसी ने सिगरेट पीकर या पटाखा फोड़ दिया होगा। जिससे आग लगी थी। आग लगने से बस पूरी तरह जलकर राख हो गया। थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि बस मालिक या चालक की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




Leave a Reply