Breaking NewsNationalReligion

7 नवंबर तक इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

नवंबर का महीना गोवर्धन पूजा और भाई दूज समेत कई त्योहार लेकर आया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवंबर महीने का पहला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आया है और कुछ राशि वालों के खर्चे बढ़ने वाले हैं। 7 नवंबर तक मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है। 

मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में काफी व्यस्तता रह सकती है। इस दौरान धन खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से समस्याओं का समाधान होगा। सप्ताह के अंत में धन लाभ और वाहन सुख मिलने के योग बनेंगे। शनिवार का दिन आपके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा।

कन्या- सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि समय के बाद परिस्थितियों में सुधार होता जाएगा। इस सप्ताह वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक- इस सप्ताह कई योजनाएं सफल होती जाएंगी। करियर के लिए यह समय शुभ है। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और मानसिक शांति मिलेगी। सप्ताह के अंत में कोई पुरस्कार मिल सकता है।

मकर- मकर राशि वालों को इस सप्ताह सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। धन की स्थिति ठीक रहेगी। करियर की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के अंत में कोई बड़ा काम बन सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.