Breaking NewsNational

Govardhan Puja 2021: गोवर्धन या अन्नकूट पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और संपूर्ण पूजन विधि

दिवाली के अगले दिन यानी आज 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। गोवर्धन को अन्नकूट, पड़वा या प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन के दिन घर के आंगन, छत या फिर बाहर गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है।

गोवर्धन बाबा को इस दिन 51 सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट बनाकर भोग लगाया जाता है। दिवाली की तरह इस त्योहार को भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जानिए आखिर क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा और क्या है इसका महत्व-

गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है?

गोवर्धन पूजा 2021 शुभ मुहूर्त-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान इंद्र ने बृजवासियों से नाराज होकर मूसलाधार बारिश की थी। उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को बचाया था। पर्वत के नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को सुरक्षा प्रदान की थी। तभी से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के रूप में पूजा जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 नवंबर को रात 2 बजकर 44 मिनट पर शुरू होकर प्रतिपदा तिथि अगले दिन 11 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। गोवर्धन पूजा का शुभ समय सुबह 7 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है।

गोवर्धन पूजा विधि-

1. सबसे पहले शरीर पर तेल से मालिश करें।
2. उसके बाद स्नान करें।
3. घर के मुख्य द्वार पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाएं।
4. पर्वत के पास भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखें।
5. अब विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.