दिल्ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर हर रोज कोई ना कोई ऐसी फोटो या वीडियो वायरल (Viral Video) होता है, जो सबका दिल जीत लेता है. इस समय भी एक पिता और बेटी की ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें दिख है कि एक स्टेडियम लैसी जगह पर पिता और बेटी पुलिस की वर्दी पहने खड़े हैं. इसमें बेटी अपने अफसर पिता को सैल्यूट कर रही है. इसे फोटो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
इस फोटो को इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें महिला पुलिस अफसर अपने डीआईजी पिता को सैल्यूट कर रही है. पिता ने उसकी सलामी स्वीकार और उसे भी प्रतिक्रिया के रूप में सलाम किया. आईटीबीपी ने इसके साथ लिखा है, ‘गौरवांवित पिता को गौरवांवित बेट की का सलाम.


जानकारी दी गई है कि इस महिला पुलिस अफसर का नाम अपेक्षा निंबदिया है. वह उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी हैं. उन्होंने मुरादाबाद के डॉ. बीआर आंबेडकर अकादमी, यूपी पुलिस से पढ़ाई की है. उनकी पासिंग आउट परेड में उनके पिता एपीएस निंबदिया ओर मां बिमलेश ने भी शिरकत थी.
अपेक्षा के पिता आईटीबीपी में डीआईजी हैं. आईटीबीपी की ओर से 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई हैं. इनमें से एक में अपेक्षा पिता को सैल्यूट कर रही हैं तो दूसरी में वे दोनों बातचीत रहे हैं. इस फोटो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद किया था.




Comment here