बिहार की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जेडीयू का कब्जा बरकरार रहा। इस सीट पर जेडीयू के अमन भूषण हजारी 12698 मतों से विजेता घोषित किए गए हैं। 23वें व अंतिम राउंड की गिनती में जदयू को 59882 और राजद को 47184 मत मिले। वहीं दूसरी ओर तारापुर सीट से अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 17वें राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। इस सीट पर राजद उम्मीदवार 481 वोट से आगे चल रहे हैं।
लाइव अपडेट्स
– कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में जीत के बाद जदयू कार्यालय में खुशी का माहौल है। जदयू कार्यालय में नेताओं कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। हालांकि सभी की निगाहें अभी तारापुर मतगणना पर टिकी हुई है।
– कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जेडीयू को मिली जीत के बाद बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने ट्ववीट करते हुए कहा है कि कुशेश्वरस्थान सीट पर जेडीयू की शानदार जीत सूबे के गरीबों की जीत है, विकास की जीत है, सुशासन की जीत है।
-कुशेश्वरस्थान में 23वें व अंतिम राउंड की गिनती में जदयू को 59882 और राजद को 47184 मत मिले। इस प्रकार जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 12698 मतों से विजेता घोषित किए गए
-कुशेश्वरस्थान में 23 वें व अंतिम राउंड के बाद JDU 12698 वोटों से आगे
-कुशेश्वरस्थान में 22 वें राउंड के बाद JDU 12518 वोटों से आगे, जदयू को 59409 और राजद को 46891 मत मिले हैं। तारापुर में RJD को 3719 वोटों की बढ़त। तारापुर में अब तक 12 राउंड तक की गिनती हो चुकी है


–कुशेश्वरस्थान में 21 वें राउंड के बाद JDU 11895 वोटों से आगे, तारापुर में RJD को 3719 वोटों की बढ़त। जदयू को 56856 और राजद को 44961 मत मिले हैं। तारापुर में अब तक 12 राउंड तक की गिनती हो चुकी है
-कुशेश्वरस्थान में 20 वें राउंड के बाद JDU 11815 वोटों से आगे, तारापुर में RJD को 3719 वोटों की बढ़त। तारापुर में अब तक 12 राउंड तक की गिनती हो चुकी है
-कुशेश्वरस्थान में 19 वें राउंड के बाद JDU उम्मीदवार अमन भूषण हजारी 11447 वोटों से आगे चल रहे हैं। 19 वें राउंड तक जेडीयू के अमन भूषण हजारी को जहां 51416 वोट मिले वहीं आरजेडी के गणेश भारती को 39969 वोट मिले हैं
-18 वें राउंड में JDU 10615 वोटों से आगे। जेडीयू को अब तक कुल 48462 वोट, आरजेडी को 37847और कांग्रेस को 4275 वोट मिले हैं। वहीं तारापुर में RJD को 3830 वोटों की बढ़त मिली हुई है। 11 वें राउंड तक की मतगणना पूरी हो चुकी है। आरजेडी को कुुल 33187, जेडीयू को 29357 और कांग्रेस को 1038 वोट मिले हैं
-कुशेश्वरस्थान सीट पर 17 राउंड तक की मतगणना में जेडीयू को 45808 वोट, आरजेडी को 35923 वोट और कांग्रेस को 3954 वोट मिले हैं। वहीं तारापुर सीट पर 10 वें राउंड तक की गिनती में आरजेडी प्रत्याशी को 29175, जेडीयू को 26907 और कांग्रेस को 792 वोट मिले हैं
-कुशेश्वरस्थान में 17 वें राउंड के बाद JDU 9885 वोटों से आगे, तारापुर में RJD को 2268 वोटों की बढ़त
-तारापुर सीट पर 9वें राउंड तक की गिनती पूरी हो चुकी है। वहां RJD को 2684 वोटों की बढ़त मिली हुई है
–-16वें राउंड तक की गिनती में जदयू को 42120 और राजद को 34467 मत मिले हैं। जदयू प्रत्याशी 7653 मतों से आगे चल रहे हैं
-तारापुर में आठवें राउंड की मतगणना के बाद आरजेडी उम्मीदवार अरूण कुमार शाह 3527 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 21029 वोट मिले हैं। जबकि जेडीयू के राजीव कुमार सिंह को 24556 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार को महज 685 वोट मिले हैं
-कुशेश्वरस्थान में 15 वें राउंंड की मतगणना तक जेडीयू उम्मीदवार को 39325, आरजेडी उम्मीदवार को 32247 वोट और कांग्रेस को 3560 वोट मिले हैं

–कुशेश्वरस्थान में 15 वें राउंंड की मतगणना के बाद जेडीयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी आरजेडी उम्मीदवार गणेश भारती से 7078 वोट से आगे चल हैं
-तारापुर में आजेडी उम्मीदवार की बढ़त सातवें राउंड के बाद भी बरकरार है। वह जेडीयू उम्मीदवार से 3865 वोटों से आगे चल रहे हैं
-कुशेश्वरस्थान में वोटों की गिनती जारी, 14 वें राउंड में JDU 7435 वोटों से आगे
-कुशेश्वरस्थान में 13 वें राउंंड की मतगणना तक जेडीयू उम्मीदवार को 34569, आरजेडी उम्मीदवार को 28327 वोट और कांग्रेस को 3091 वोट मिले हैं
-कुशेश्वरस्थान में 13 वें राउंड में घटा वोटों का अंतर, JDU अब 6244 वोटों से आगे
-कुशेश्वरस्थान में 12 वें राउंड में जेडीयू को बड़ी बढ़त, 8074 वोटों से RJD को किया पीछे
-कुशेश्वरस्थान में 11 वें राउंड में जेडीयू को बड़ी बढ़त, 8907 वोटों से RJD को किया पीछे
-तारापुर में छठवें राउंड की मतगणना तक राजद उम्मीदवार को 18450 वोट और जेडीयू को 15899 वोट मिले हैं
-तारापुर में राजद उम्मीदवार अरूण कुमार शाह छठवें राउंड की मतगणना के बाद जेडीयू से 2531 वोटों से आगे चल रहे हैं
-कुशेश्वरस्थान में जेडीयू उम्मीदवार को अभी तक कुल 28280 वोट, आरजेडी को 19270 वोट और कांग्रेस को 2328 वोट मिले हैं
-कुशेश्वरस्थान में दसवें राउंड की मतगणना के बाद जेडीयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी आरजेडी उम्मीदवार गणेश भारती से 9010 वोटों से आगे चल रहे हैं
-कुशेश्वरस्थान में नौवें राउंड के बाद JDU 7501 वोटों से आगे, तारापुर में RJD को बढ़त
-कुशेेेेश्वरस्थान से आठवें राउंड की मतगणना के बाद जेडीयू ने 5367 वोटों की बढ़त बना ली
-कुशेश्वर स्थान में सातवें राउंड में JDU 3220 वोटों से आगे हो गई है। तारापुर में RJD ने 2250 वोटों की बढ़त बना ली है
-कुशेश्वर स्थान सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना में जेडीये के अमन भूषण हजारी 589 वोटों से आगे हो गए हैं।
-तारापुर में RJD उम्मीदवार हुए आगे, 2001 वोटों से JDU को किया पीछे
-चौथे राउंड की मतगणना तक राजद उम्मीदवार को 9696 और जेडीयू उम्मीदवार को 9331 वोट मिले हैं
-कुशेश्वर स्थान में चौथे राउंड की काउंटिंग में राजद उम्मीदवार 310 वोटो से आगे चल रहे हैं
-तारापुर में जदयू ने बनाई बढ़त, पहले राउंड की गिनती में 224 वोटों से आगे
-तारापुर में जदयू ने बनाई बढ़त, कुशेश्वरस्थान में राजद 670 वोटों से आगे
-तीसरे राउंड तक राजद उम्मीदवार गणेश भारती को 7523 वोट मिले हैं। जबकि जेडीयू उम्मीदवार को 6853 वोट मिले हैं
-कुशेश्वरस्थान में तीसरे राउंड में भी राजद को बढ़त, 670 वोटों से जेडीयू उम्मीदवार से आगे हैं
-दूसरे राउंड की मतगणना में भी राजद ने अपनी बढ़त बनाए रखी है। राजद उम्मीदवार 510 वोटों से आगे चल रहे हैं
-कुशेश्वरस्थान में पहले राउंड में राजद ने बनाई बढ़त, 397 वोटों से जेडीयू उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं
-सुबह नौ बजे मिले पहले रूझान में पोस्टल बैलेट की गिनती में आरजेडी उम्मीदवार, जेडीयू उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं
-मतगणना स्थल पर आरजेडी, जेडीयू सहित सभी सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधि मौजूद हैं
-तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए मतगणना ठीक सुबह आठ बजे शुरू हो गई
-लालू यादव ने कहा कि दोनों सीटों पर राजद प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। जगदानंद सिंह को मुंगेर और तेजस्वी यादव को दरभंगा भेजा गया है
-पत्रकारों ने लालू से उपचुनाव नतीजों पर बात की तो उन्होंने दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया
––मंगलवार की सुबह-सुबह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले तो पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया
-तारापुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए है जिसमें 9 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। 5 टेबल ईटीवीएस और पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी
-ईवीएम मशीन की सुरक्षा को लेकर थ्री लेयर में सुरक्षा की गई है
-तारापुर विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना भी सुबह 8 बजे शुरू की जायेगी
-मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. मतगणना नजर रखने के लिए 40 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गये है.
-रामनगर महिला आईटीआई में कुल 16 टेबल लगाई गई हैं। इनमें दो टेबल पर पोस्टल बैलेट और 14 टेबल पर होगी ईवीएम की गिनती होगी
-कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट की मतगणना रामनगर महिला आईटीआई में सुबह से आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी



Comment here