बिहार में कोरोना का खतरा टला नहीं है। यह कभी भी विकराल हो सकता है। क्योंकि वायरस में जान लेने की ताकत तो कम हुई है लेकिन संक्रमण फैलाने की क्षमता कम नहीं हुई है। एक्सपर्ट का कहना है कि वायरस के नए वैरिएंट के संपर्क में आते ही वायरस फिर एक्टिव हो जाएगा। नवंबर त्योहारों का महीना है और इसमें बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ी है अक्टूबर में 31 दिन में 147 लोग संक्रमित हुए हैं। ऐसे में दीपावली और छठ में संक्रमण का खतरा कम नहीं है।
अक्टूबर में मौ’त नहीं लेकिन ख’तरा बढ़ा
अक्टूबर माह में कुल 140 लोग संक्रमित हुए हैं। इस माह 147 लोगों ने कोरोना को मात दिया है। अक्टूबर में संक्रमण का कुल आंकड़ा 726098 रहा है जबकि 716390 लोगों ने संक्रमण को मात दिया है। मौका आंकड़ा 9661 रहा है। अक्टूबर में एक्टिव मामलों की संख्या 46 रही है। 31 अक्टूबर को 8 नए संक्रमण के मामले आए हैं। इस माह में विधानसभा उपचुनाव के साथ पंचायत चुनाव को लेकर गहमा गहमी रही है।



सितंबर में 250 लोग हुए थे संक्रमित
सितंबर 2021 में 250 लाेग कोरोना संक्रमित हुए हैं। हालांकि सितंबर में 8 लोगों की मौत हुई है। ठीक होने वालों की संख्या भी 288 रही है। सितंबर तक बिहार में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 725958 रही है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 716243 है। सितंबर में मौत का आंकड़ा 9661 रहा है। 30 सिंतबर को 6 नए मामले आए थे।

अगस्त में 873 लोग हुए थे संक्रमित
31 अगस्त को बिहार में कुल 8 नए मामले आए थे और पूरे माह में संक्रमितों की कुल संख्या 873 रही है। अगस्त में ठीक होने वालों की संख्या 1220 रही है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अगस्त माह में 725708 रहा है और ठीक होने वालों की संख्या 715955 रहा। मौत का आंकड़ा अगस्त माह में 9653 रहा है और एक्टिव मामले 99 हैं।
जानिए किस तरह से बढ़ रहा खतरा
2 नवंबर को 4 नए मामले आए हैं। हर मामले पटना के ही हैं। ऐसे में पटना में संक्रमण के बढ़ने का अंदाजा लगाया जा सकता है। 24 घंटे में 173445 लोगों की जांच कराई गई है लेकिन 4 ही मामले आए हैं। अब तक कुल 726102 है और ठीक होने वालों की संख्या 716397 है। कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 9661 हो गया है और एक्टिव मामलों की संख्या 43 है।

एक्टिव मामलों में तेजी से नहीं हो रही कमी
एक्टिव मामलों में तेजी से कमी नहीं हो रही है। अगस्त माह में बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 99 रही है और सितंबर में यह आंकड़ा 53 हाे गया और अक्टूबर में 46 हो गया है। सितंबर और अक्टूबर के बीच में एक्टिव मामलों में कोई खास कमी नहीं आई है। 2 नवंबर तक एक्टिव मामले की संख्या 43 है। ऐसे में त्योहारों में काफी सावधानी से काम लेना है। अगर कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो मामले बढ़ सकते हैं। बाजार में सुरक्षा को लेकर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सुरक्षा को लेकर कोई खास तैयारी नहीं है और यही मनमानी भारी पड़ सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि एक व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में बिहार में 43 तो चिन्हित हैं। कई ऐसे भी होंगे जो जांच नहीं कराए होंगे और सामान्य सर्दी बुखार समझकर धूम रहें होंगे। ऐसे लोगों से ही बचने को लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करना आवश्यक है।



Comment here