BIHARBreaking NewsSTATE

बिग ब्रेकिंग : हाजीपुर के ज्वेलरी शॉप में एक करोड़ की लू’ट, बाइक सवार तीन ब’दमाशों ने लू’टी दुकान

वैशाली जिले के हाजीपुर में शनिवार की सरेशाम एक करोड़ रुपए से अधिक की लूट हुई है। घटना को बाइक सवार तीन लुटेरों ने अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक सिनेमा रोड में आदित्य ज्वेलर्स में हुई है। बाइक सवार तीन अपराधी आभूषण और करीब 9 लाख नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों एवं लोगों की भीड़ जुट गई। घटना शाम करीब 6:30 की बताई जा रही है।

दुकान के खाली शोकेस दिखाते कर्मी।

दुकान के खाली शोकेस दिखाते कर्मी।

दुकान के शोकेस में लगे आभूषण ले गए
दुकानदार अमृत कुमार के मुताबिक, आभूषण की दुकान में तीन नकाबपोश अपराधी आए थे। गन पॉइंट पर सभी कर्मी, ग्राहक को लेकर करीब 15 मिनट तक लूटपाट की। उन्होंने आभूषण की दुकान में खरीदारी कर रहे दो ग्राहकों के साथ भी लूटपाट किया। उनसे सोने का चैन, पर्स भी ले लिया। उसके बाद फरार हो गए। लूटपाट के साथ ही अपराधी दुकान में लगे CCTV का DVR भी ले गए।

जानकारी मिलते ही लगी भीड़।

जानकारी मिलते ही लगी भीड़।

घटना की सूचना पर वैशाली SP, सदर SDPO पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली SP मनीष और सदर SDPO राघव दयाल घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से लूट के विषय में पूछताछ किया। फिलहाल लूटी गई सोने की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्य ज्वेलर्स का पास शहर के आभूषण दुकानदारों की भीड़ जुट गई।

Input : Dainik Bhaskar

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.