BIHARBreaking NewsSTATE

RJD कार्यालय में आया 6 टन का लालटेन, लालू जलाएंगे लौ

RJD कार्यालय में छह टन का लालटेन आ गया है। गुलाबी पत्थर से बना यह लालटेन राजस्थान से मंगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन हिस्सों में इसे पटना लाया गया। इसके लिए कार्यालय में एक छह फीट का बेसमेंट भी तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद के आगमन के उपलक्ष्य में इस लालटेन को लगाया जाएगा। वह खुद इसकी लौ जला सकते हैं। भास्कर ने लालटेन लाए जाने की जानकारी पहले ही पाठकों को दी थी।

RJD अपनी इस लालटेन को लोगों के सामने सरप्राइज की तरह लाना चाहती है। इसलिए इसे कपड़ों से ढंककर रखा गया है। जहां लालटेन रखा गया है, वहां तक किसी को जाने की अनुमति नहीं है। छह टन की लालटेन रखने के लिए छह फीट का बेसमेंट तैयार किया गया है।

राजद कार्यालय में लालटेन रखने के लिए बना बेसमेंट।

राजद कार्यालय में लालटेन रखने के लिए बना बेसमेंट।

कम जगह में ही पार्टी कार्यालय को आकर्षक लुक दिया जा रहा

कार्यालय में आकर्षण का केंद्र यह लालटेन होगा। यह ऐसी जगह होगा, जहां बाहर से RJD कार्यालय आने वाले कार्यकर्ता शौक से सेल्फी ले सकें। पार्टी का गठन 5 जुलाई 1997 को किया गया था। अभी राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। खूबसूरत कांफ्रेस रूम भी यहां बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का सौंदर्य बोध दिख रहा है। लालटेन भी उसी का हिस्सा है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कुछ सप्ताह पहले सरकार से कहा था- “जगह की कमी है। पार्टी के संख्या बल के हिसाब से जगह भी बढ़ाई जाए।’फिर भी सरकार ने यह कहकर देने से इनकार कर दिया कि बगल वाली जमीन हाईकोर्ट पुल की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.