BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में बैंककर्मी का सहकर्मी ने किया रे’प

मुजफ्फरपुर में महिला बैंककर्मी ने अपने सहयोगी पर रे’प का के’स दर्ज कराया है। उसका आरो’प है कि सहकर्मी ने पहले रेप किया। फिर मंगल सूत्र पहनाकर बोला कि वह उसकी पत्नी है। रे’प का वीडियो भी बनाया। उसे वायरल करने की धमकी देकर 55 हजार भी लिए और लगातार यौन शोषण करता रहा। जब गर्भवती हुई तो गर्भ’पात करवा दिया। मामला नगर थाना के पक्की सराय इलाके का है। पीड़ित युवती नगर थाना इलाके की निवासी है।

शुक्रवार को पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया है- ‘मैं बैंक कर्मी हूं। मेरे साथ मिठनपुरा के रामबाग का गौरव कुमार काफी दिनों से काम करता था। बैंक में ही उससे दोस्ती हुई थी। नवंबर 2018 में वह अपनी मां से मिलाने की बात कहकर घर पर ले गया। फिर नशे की दवा खिलाकर रेप किया। इसका वीडियो भी बना लिया। जब होश में आई तो मांग में सिंदूर डालकर मंगल सूत्र पहना दिया। कहने लगा कि मैं उसकी पत्नी हूं।’

तीन साल से कर रहा यौन शोषण

पीड़िता ने कहा है- ‘झांसा देकर तीन साल से लगातार यौन शोषण करता रहा। इस बीच एक बार गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करवा दिया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 55 हजार रुपए भी ऐंठ लिए।’

इधर, नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया- ‘मामले की छानबीन का जिम्मा महिला दारोगा बबीता कुमारी को सौंपा गया है। जांच जारी है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.