गायघाट पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा जेल
Repoted by Deepak
गायघाट। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए थलवाड़ा निवासी विनय सहनी को 8 लीटर देशी चुल्लाई शराब के संग गिरफ्तार किया हैं।मौके से हिरो बाईक भी ज़ब्त कर थाने ले आयी हैं। वहीं पुलिस पर हमला करने के आरोप में भरतनगर निवासी अभिषेक कुमार और रमण कुमार को भी गिरफ्तार किया गया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनो के विरूद्ध पुलिस कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं।







Comment here