मुजफ्फरपुर : माल लोडिंग के लिए दस मिनट होगा ट्रेनों का ठहराव
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित वीआईपी रूम में बिजनेस डेवलपमेंट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने की। जिसमें व्यापारियों और अधिकारियों के बीच विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
दु्रतगामी ट्रेनों से सामान ढुलाई बढ़ाने के लिए व्यवसायियों ने माल लोडिंग के लिए जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव को पांच मिनट से बढ़ाकर दस मिनट करने की मांग की। साथ ही छोटे स्टेशनों के लिए ट्रेन परिचालन शुरू करने का भी सुझाव दिया। दिल्ली, मुम्बई, हावड़ा ,गुवाहाटी आदि प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों में ऑन डिमांड पार्सल बोगी उपलब्ध कराने की मांग की।

सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने माल ढुलाई को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदम से व्यवसायियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप पार्सल बोगी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों व व्यवसायियों के लिए महाराष्ट्र-मुजफ्फरपुर के बीच किसान रेल चल रही है। मौके पर एसीएम विश्वनाथ, स्टेशन निदेशक मनोज कुमार, डीसीआई धनंजय कुमार, पार्सल सुपरवाइजर एसके पांडेय, अजय ओझा व उमाशंकर सिंह समेत कई कर्मी व व्यवसायी मौजूद थे।



Comment here