
आठ जनवरी को सबसे अधिक 32.2 मिमी बर्फबा’री हुई, जिसने राज्य को बहुत ज्यादा प्र’भावित किया। राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि एक अधिकारी के अनुसार, गढ़वाल मंडल के चमोली, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में करीब 950 गांवों में विद्युत आपूर्ति बा’धित है। इसके अलावा 450 से अधिक गांवों में पेयजल का सं”कट बना हुआ है। अधिकांश गांवों में लोग बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। औली में बर्फबारी के बाद जोशीमठ-औली मार्ग बंद है। 20 से अधिक पर्यटक वाहन लौट नहीं पा रहे हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में लगातार पहाड़ी से पत्थर बरस रहे हैं। कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा के दूरदराज इला’कों में बारिश से प’रेशानी बढ़ी है।

पुलिस के अनुसार, पौड़ी जनपद के पाटीसैंण बाजार के पास सड़क पर पाले के कारण एक कार फिसलकर खड्ड में गिर गई, जिसमें सवार पांच लोग घा’यल हो गए। नई टिहरी में अलग-अलग इलाकों में 32 लोग घाय’ल हो चुके हैं। उत्तरकाशी में दो छात्रों के घा’यल होने की सूचना है। प्र’भावित इ’लाकों में प्रशासन रास्तों पर चूना व मिट्टी डलवाकर सुरक्षित आ”वाजाही कराने के प्रयास में जुटा है।




Leave a Reply