Breaking NewsDELHIEDUCATION

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफसरों की भर्तियां शुरू, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई..

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कमना नेहरू कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 65 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने के दो सप्ताह बाद तक है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है।दिल्ली विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसरों के 65 पद भरने के लिए यह भर्ती निकाली निकाली। कॉलेज के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। जिनमें से 11 पद कॉमर्स, 6 पद इकॉनॉमिक्स, 7 पद अंग्रेजी, 3 पर्यावरण विज्ञान, 3 भूगोल, 2 हिन्दी, 2 इतिहास, 2 पत्रकारिता, 6 मैथ, 3 दर्शनशास्त्र, 9 राजनीति विज्ञान, 5 मनोविज्ञान, 2 संस्कृत और 4 पद समाजशास्त्र विभाग के निर्धारित हैं।

शैक्षिक योग्यता :
1- एक अच्छे एकेडमिक रि’कॉर्ड के साथ संबंधित विश्वविद्यालय से कम से कम 55 फीसदी अंकों (या ग्रेडिंग सिस्टम के साथ) संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। या किसी भारतीय विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री के समकक्ष योग्यता रखना आवश्यक है।

2 – इसके साथ ही उम्मीदवार को यूजीसी, सीएसआईआर या संबंधित एजेंसी जोकि यूजीसी से मान्यता प्राप्त हो के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) क्वालीफाइड होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क :
सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए देने होंगे जबकि एससी/एसटी व दिव्यांगों और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.