Breaking NewsPoliticsUTTAR PRADESH

#VARANASI: ‘कांग्रेस सरकार आई तो हटा देंगे CAA और NRC’- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका के आगमन से पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह व मेवालाल बागी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया। रविदास मंदिर में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात कर उन्‍होंने काशी विश्‍वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाने के साथ दर्शन पूजन किया। वहीं इससे पूर्व प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट स्थित श्री विद्यामठ पहुंचीं तो उन्‍होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति एवं समृद्धि की कामना की।

बाबा दरबार में दर्शन पूजन से पूर्व उन्‍होंने विश्‍वनाथ धाम कारीडोर का भी जायजा लिया और क्षेत्र में चल रही तैयारियों के बाबत पदाधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी 1.50 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पहुंचने पर दोपहर 3.25 बजे प्रियंका चार्टर विमान से जयपुर रवाना हो गईं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बनारस पहुंचीं तो राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन पूजन कर श्रीमठ में बीएचयू के छात्रों व बजरडीहा के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों और बजरडीहा के पीड़ितों ने सीएए और एनआरसी को काला कानून बताया, इस काले कानून को खत्म करने की मांग की तो प्रियंका ने सभी को भरोसा दिया कि कांग्रेसी सरकार आई तो यह दोनों कानून लागू नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से आंदोलन की जानकारी ली और कहा कि बिना हिंसा गांधीवादी तरीके से वि’रोध होना चाहिए। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला और पूर्व विधायक अजय राय के साथ पूर्व सांसद राजेश मिश्रा समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्‍वागत में जम’कर ना’रेबाजी की। उसके बाद 10.35 बजे प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से शहर प्रस्थान कर गयीं। 11 बजे वह राजघाट पर रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, यहां दर्शन पूजन के बाद उन्‍होंने प्रसाद भी ग्रहण किया।

कांग्रेस महासचिव ने बनारस के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में दर्शन किया तो मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उनहोंने कहा कि ‘सामाजिक उत्थान में संत शिरोमणि रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है’। रविदास मंदिर में दर्शन के बाद नाव से श्री विद्यामठ पहुंचीं जहां पर वह सीएए के विरोध के दाैरान हिरासत में लिए गए लोगों, बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत भी की। लोगों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्‍याशियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए ललिता घाट से एक बजे रवाना हो गईं। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद वहां से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।हरहुआ और व्यासबाग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की थाप पर जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ की भीड़ को देखकर खुद प्रियंका ने अपने काफिले को धीमे करवा दिया। स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं को देखकर प्रियंका गांधी काफी प्रसन्न दिखीं और एक एक कर सभी कार्यकर्ताओं से मिली। वहीं इससे पूर्व प्रियंका ने कज्जाकपुरा में अचानक गाड़ी रोक कर स्‍थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.