कहते हैं कुछ चीजें नु’कसान देती हैं, लेकिन उनका सही तरह से इस्तेमाल करें तो उनसे लाभ भी मिल सकता है। कुछ ऐसा ही है इंटरनेट। आज हर कोई इंटरनेट से जुड़ा है, लेकिन इसके बेतरतीब इस्तेमाल के कारण कई युवा समय के साथ-साथ अपना भविष्य भी बर्बा’द कर रहे हैं। लेकिन भीड़ में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसी इंटरनेट की मदद से लाखों कमा रहे हैं और अन्य लोगों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं।जीएमएस रोड निवासी कमला बताती हैं कि उन्हें कभी खाना बनाना नहीं आता था। वर्किंग वूमेन होने के कारण कभी उन्हें कूकिंग सीखने का मौका तक नहीं मिला। लेकिन रिटायरमेंट के बाद बच्चों से प्रेरित होकर उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखना शुरू किया। अब वह इंडियन, चाइनीज पकवान बनाना जानती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने यूट्यूब पर अपनी कई वीडियो अपलोड की है।

जिसमें अब एड मिलने लगे हैं और उनसे वह कमाई भी कर रही हैं।डीएवी कॉलेज के छात्र राघव ने बताया कि कुछ लोग मोबाइल पर गेम खेलकर समय ब’र्बाद करते हैं, लेकिन उन्होंने इसी गेम से कमाई का रास्ता खोज लिया है। वह बताते हैं कि उन्होंने प्रोफेशनल गेमर्स को फोलो किया और आज पबजी गेम से हजारों रुपये कमा रहे हैं।क्लेमेनटाउन निवासी ईश्वरी दत्त बताते हैं कि उन्हें दोस्त से ऑनलाइन प्रोडक्ट सेलिंग के बारे में जानकारी मिली।

इससे प्रभावित होकर उन्होंने आर्मी से प्रीमिच्योर रिटायरमेंट ले लिया और ब्यूटी प्रोडक्ट ऑनलाइन सेल करते हुए बिजनेस में जुट गए। हालांकि उनके इस फैसले से परिवार वाले काफी ना’राज हुए, जिससे वह परिवार से अलग हो गए। समय के साथ उन्होंने काफी कठि’नाइयां झेली, लेकिन कभी हार नहीं मानी और आज इसी ऑनलाइन बिजनेस के दम पर लाखों कमा रहे हैं।



Comment here