नागरिकता संशोधन बिल के खि’लाफ गि’रफ्तार हुए लोगों से मिलने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने पहले राजघाट (भैंसासुर) पर स्थित रविदास मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वह नाव से गंगा के रास्ते रामघाट पहुंचीं। नाव पर चढ़ने से पहले आपाधापी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू पानी में गि’र गए, हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकमिर्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत संभाला। प्रियंका गांधी आंदोलनकारी बीएचयू के छात्रों और सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी।


इसमें दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता सहित कई अन्य समाज कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।
19 दिसम्बर को बेनियाबाग में सीएए के वि’रोध में प्रदर्शन के दौ’रान करीब पचास से ज्यादा लोगों को गिर’फ्तार कर जे’ल भे’जा गया था। इन सभी लोगों से प्रियंका मिलेंगी। प्रियंका गांधी लगातार आं’दोलनकारियों के पक्ष में आवाज उठाती रही हैं। इनकी गिर’फ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कई ट्वीट के जरिये ह’मला बोला था। 19 दिसंबर को हुई गि’रफ्तारी में दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता एकता और रवि भी थे।


प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि नागरिक प्रदर्शन को द’बाने के लिए बीजेपी सरकार ने अमानवीयता दिखाई है।एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा था कि बनारस में कई सारे छात्र, अंबेडकरवादी, गांधीवादी और सामाजिक का’र्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नागरिकता कानून के खि’लाफ प्र’दर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको जे’ल भेज दिया है। एक परिवार का एक साल का बच्चा अकेले है।शांतिपूर्ण प्र’दर्शन की ये सजा। सरकार का व्यवहार हद से बाहर हो चुका है।



Leave a Reply