अमेरिकन कम्पनी टेस्ला पॉवर के डिस्ट्रीब्यूटर शो-रूम का किया उद्घाटन
अत्याधुनिक तकनीक बनी बैट्रियों के शहर उपलब्ध होने को ले कारोबारियों को बधाई
बेतिया: घरेलू उपयोग से लेकर व्यवसायिक और औद्योगिक उपयोग वाले पॉवर सल्यूशन उत्पाद और बैट्रियां बनाने अमेरिकी कम्पनी ‘टेस्ला पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन’ की डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी का उद्घाटन गुरूवार को नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आधुनिक और उन्नत विदेशी खोजों का लाभ बेतिया तक पहुंचाने वाली एजेंसी ‘होप इंटरप्राइजेज’ का खुलना जिला मुख्यालय के शहर की यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि विज्ञान जनित आधुनिक खोज का आम जनता तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा यह बताया गया है कि ‘टेस्ला पॉवर’ के यूपीएस, बैट्री और अन्य उत्पाद अन्य कम्पनियों के उत्पाद से ज्यादा शक्तिशाली, उपयोगी और अपेक्षाकृत कम मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।








Comment here